लखनऊ: फर्जी GST फर्म बनाकर करोड़ों का खेल बेनकाब, तीन आरोपी गिरफ्ता

ब्यूरो रिपोर्ट – कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी में फर्जी GST फर्म के जरिए कर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में थाना महानगर पुलिस ने साइबर सेल व सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा फर्जी बिजली बिल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर नकली फर्म तैयार कर लगभग 37 लाख रुपये की कर चोरी की गई। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह द्वारा करीब 4 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई बैंक दस्तावेज, चेकबुक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Previous Post Next Post