शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक ने SP कार्यालय में फरियादियों की सुनवाई की

 

ब्यूरो रिपोर्ट – स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर, 20 फरवरी। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने आज SP कार्यालय में फरियादियों की जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना।

इस दौरान फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी प्रस्तुत शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान आवश्यक है।

Previous Post Next Post