Breaking News

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुवायाँ में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम, जागरूकता के साथ बढ़ाया आत्मविश्वास

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

दिनांक – 25.03.2026

मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना पुवायाँ में महिला सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” को सशक्त बनाना रहा।
इस दौरान दामिनी वॉलंटियर के रूप में जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
साथ ही उन्हें प्रतीक स्वरूप पुष्प गमले भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।

महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस हर समय सहायता के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर अध्यापिका, ग्राम प्रधान, आशा वर्कर एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता महिलाओं की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम और प्रभावी बना।


मिशन शक्ति टीम – थाना पुवायाँ:

  • अपराध निरीक्षक राजेश सिंह
  • वरिष्ठ उप निरीक्षक रामकिशोर सिंह
  • महिला उप निरीक्षक मनीषा चौधरी
  • उप निरीक्षक कपिल देव
  • उप निरीक्षक विशाल
  • महिला कांस्टेबल मनीषा
  • महिला कांस्टेबल जूली चौधरी


Post a Comment

0 Comments