स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 18 मार्च 2026।
जनपद में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कलान क्षेत्र के एक मामले में दो आरोपियों को न्यायालय द्वारा 7-7 वर्ष के कारावास एवं कुल 41,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर और मॉनीटरिंग सेल की सक्रिय भूमिका रही।
मामले में थाना कलान पुलिस, मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन विभाग के समन्वय से सशक्त पैरवी करते हुए साक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसके परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय एडीजे-11 ने आरोपियों खुशीराम और हरीराम पुत्रगण रमोली निवासी ग्राम टड़ई, थाना कलान को दोषी करार दिया।
दोनों आरोपियों ने वादी सुनीता पत्नी बदन सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का अपराध किया था। इस मामले में न्यायालय ने दोनों को 7-7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई, साथ ही प्रत्येक पर 20,500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जो कुल मिलाकर 41,000 रुपये है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होता है। जनपद में आगे भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments