स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 18 मार्च 2026।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रोजा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की अपील की।
इस दौरान लोगों से विशेष रूप से कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए भी कहा गया।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।
बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर थाना प्रभारी रोजा सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments