ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
बहराइच। थाना रामगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहटा भया के पास सरयू नदी पर बने मैटेरिया घाट पुल पर शाम ढलते ही मनचलों के जमावड़े से राहगीरों, विशेषकर महिलाओं व युवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
बताया जाता है कि पुल का एक हिस्सा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की पुलिस चौकी बेडनापुर के अंतर्गत आता है। शनिवार को बेडनापुर चौकी पुलिस ने छापेमारी कर पुल पर मौजूद कई युवकों को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचाया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुल पर आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। खुलेआम शराब पीने और महिलाओं पर फब्तियां कसने की घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस से संयुक्त रूप से नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पुल पर मनचलों के जमावड़े पर स्थायी रूप से रोक लग सके और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0 Comments