स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर के थाना कटरा पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित बाल अपचारी को निगरानी में लिया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कटरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को वादिनी द्वारा थाना कटरा पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 109(1)/304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप था कि उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 मार्च 2026 को समय करीब 11:09 बजे ग्राम फीलनगर मोड़ के पास से एक बाल अपचारी (उम्र लगभग 15 वर्ष) को सादा वेश में नियमानुसार निगरानी में लिया गया।
पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल अलमारी से निकाल ली थी। उसका एक दोस्त रील बनाने के लिए पिस्टल मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद उसने दोस्त को गोली मार दी। गोली उसके दोस्त की बायीं छाती में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पिस्टल को पौकी मंदिर के पास रेलवे लाइन पार खंडहर में छिपा दिया।
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर एक अदद पिस्टल 32 बोर एवं 04 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।
विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments