स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 03 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सहित समस्त थाना प्रभारीगण, उपनिरीक्षकगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों, जुलूस मार्ग एवं बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि जुलूस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। साथ ही अफवाहों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। आमजन को प्रेरित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments