स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
थाना तिलहर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार वारंटी नदीम पुत्र स्वर्गीय वंशी (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी मोहल्ला दिलाजाक, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर है। उसे संबंधित केस संख्या 597/20 धारा 323, 504, 506, 498ए भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत जारी वारंट के अनुपालन में दिनांक 17 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना तिलहर में मु0अ0सं0 128/2020 के तहत उपरोक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार एवं कांस्टेबल तुषांत चौधरी की पुलिस टीम शामिल रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments