स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
रिजर्व पुलिस लाइन में संचालित आरक्षी नागरिक पुलिस के आधारभूत प्रशिक्षण की लिखित परीक्षाएं मंगलवार को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराई गईं। यह परीक्षाएं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप आयोजित की जा रही हैं।
परीक्षा के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। प्रश्नपत्रों का सुरक्षित वितरण, ओएमआर शीट की उपलब्धता तथा परीक्षा के बाद उनके सुरक्षित संधारण की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया गया। परीक्षा केंद्र पर प्रशिक्षुओं की प्रवेश के समय सघन तलाशी ली गई और मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया।
परीक्षा कक्षों में सतत निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हो सके। हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन और SOP के अनुपालन का गहन परीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाए। साथ ही प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने प्रशिक्षुओं की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने, प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर रोक लगाने और ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments