ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ (काकोरी)। काकोरी कांड के बलिदान दिवस के अवसर पर “माई युवा भारत स्पोर्ट्स” द्वारा आरएस स्पोर्ट्स एकेडमी के संयोजन में एक भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च सुबह 8 बजे दुर्गागंज से शुरू होकर काकोरी शहीद स्मारक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में अजीत यादव (फौजी), युवा जिला अधिकारी विकास सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिशिर यादव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों को नमन करते हुए उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान महान क्रांतिकारी भगत सिंह सहित सभी वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए काकोरी पुलिस एवं दुबग्गा थाना पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने देशहित में एकजुट होकर कार्य करने और शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments