स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। नगर पालिका परिषद जलालाबाद के सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों के सम्मान एवं अभिनंदन हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शकील अहमद खां एवं अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय की उपस्थिति में सभी नामित सभासदों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती कुसुम शर्मा, अनंतराम सागर, प्रदीप मिश्रा, सुधीर गुप्ता एवं गौरव प्रताप राघव सहित सभी नामित सभासदों को माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यालय स्टाफ की ओर से सभी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सभी 25 वार्डों के सभासदगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके दायित्वों के सफल निर्वहन की अपेक्षा जताई।
वार्ड नवीननगर के सभासद संदीप भारद्वाज ‘सोनू’ द्वारा भी सभी नामित सभासदों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभासदों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और नगर विकास के लिए आगे की रूपरेखा पर चर्चा की।
इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी अवधेश सिंह, नितिन शर्मा, मोहम्मद जीशान, सुशील गुप्ता, नितेश कटियार, कार्तिक सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments