Breaking News

युवा मंडलों व महिला मंडलों को खेल सामग्री का वितरण, युवाओं को खेलों के प्रति किया गया प्रेरित

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा जिले के विभिन्न सक्रिय युवा क्लबों एवं महिला मंडलों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है।

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे युवा अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।

विशिष्ट अतिथि विजय मोहन मिश्रा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सशक्त बनाते हैं। समाजसेवी मुकेश परिहार ने कहा कि मेरा युवा भारत का उद्देश्य युवाओं को ऐसी गतिविधियों से जोड़ना है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

जिला गंगा समिति से डीपीओ डॉ. विनय सक्सेना ने आगामी शहीदी दिवस एवं गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुज अग्निहोत्री के प्रेरणादायक पॉडकास्ट को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित युवा क्लबों एवं महिला मंडलों के सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक अजयपाल वर्मा, माय भारत स्वयंसेवक अमित श्रीवास्तव, इंद्रजीत लोधी, अंकिता वर्मा, प्रिया श्रीवास्तव, रोशनी, चंद्रशेखर, अंजली गुप्ता, आशीष यादव, नीतीश यादव, शगुन पांडेय, रोली वर्मा, देवेश कुमार, हिमांशु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments