Breaking News

तिलहर थाने में अर्दली रूम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना तिलहर में अर्दली रूम (ओआर) का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा आयोजित की गई।

अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी तिलहर ने समस्त विवेचकों की विवेचनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी मामलों में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया विधिसम्मत और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विवेचकों को यह भी निर्देश दिया कि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना प्राथमिकता में रखा जाए और संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। उच्चाधिकारियों के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक तिलहर सहित थाना तिलहर के सभी विवेचक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments