स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 2 दम्पतियों को आपसी सहमति से समझौता कराकर सकुशल विदा किया गया।
पहले मामले में थाना सदर बाजार (दक्षिणी) क्षेत्र के एक दम्पति, जिनकी शादी करीब 9 वर्ष पूर्व हुई थी, के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी पिछले 5 माह से मायके में रह रही थी। फोन पर बातचीत को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। दोनों पक्षों को परामर्श केंद्र बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया, जिसके बाद दोनों साथ रहने को तैयार हो गए और समझौता कर लिया।
दूसरा मामला थाना खुटार क्षेत्र का रहा, जहां 16 वर्ष पुराने वैवाहिक संबंध में विवाद उत्पन्न हो गया था। पत्नी एक माह से मायके में रह रही थी। दवाई लेने के बाद बहन के घर जाने को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते वह मायके चली गई। परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी गई, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर लिया और साथ रहने को तैयार हो गए।
इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चन्द्रकान्ता शर्मा तथा महिला आरक्षी मोनिका कुमारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments