स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
अलविदा जुम्मा नमाज़ को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों, नमाज़ स्थलों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही नमाज़ स्थलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अलविदा जुम्मा नमाज़ के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहें और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी, पीआरवी और थाना पुलिस द्वारा नियमित गश्त तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments