स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
आगामी UPSI–2025 भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश और निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास भीड़-भाड़ की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए और अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसी भी अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा UPSI परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रबंध किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments