स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
थाना खुदागंज पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर कंधरापुर मोड़ के पास से दबोचा।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना खुदागंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को वादी की तहरीर पर थाना खुदागंज में एनसीआर संख्या 31/2026 धारा 115(2)/352 बीएनएस के तहत रंजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में 9 मार्च को वादी के पिता की इलाज के दौरान मृत्यु होने की सूचना मिलने पर मुकदमे को तरमीम कर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 115(2)/352/105 बीएनएस में परिवर्तित किया गया।
मामले में सह-अभियुक्त विजी सिंह को 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमे में वांछित आरोपी रंजीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम भुंडा हरवंशपुर, थाना खुदागंज को सुबह करीब 7:27 बजे ग्राम कंधरापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक टीकम सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शर्मा और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments