Breaking News

लापरवाही से कार चलाकर दो लोगों की मौत का जिम्मेदार चालक गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट रहमान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। Lucknow Police Commissionerate के दक्षिणी जोन अंतर्गत Sushant Golf City थाना पुलिस ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर दो लोगों की मौत के मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।

5 मार्च को हुआ था हादसा

पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को वादी सुमेश पुत्र स्व. सुशील कुमार निवासी ग्राम गोपालखेड़ा, पुरसेनी, थाना Mohanlalganj ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि कार संख्या UP32 QY 1854 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पिता की बुलेट मोटरसाइकिल (UP32 QZ 6912) में टक्कर मार दी।

इस भीषण दुर्घटना में वादी के पिता सुशील कुमार और उनके नाना मुन्नीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वादी की माता बबली गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई जांच

घटना के बाद थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मु0अ0सं0 133/2026 धारा 281/125(बी)/106(1) बीएनएस के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दुर्घटना में प्रयुक्त कार महिन्द्रा XUV 300 के स्वामी शिवम सिंह चौहान पुत्र विजय सिंह चौहान निवासी खुर्दही बाजार बक्कास, थाना सुशांत गोल्फ सिटी हैं।

घर से किया गया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खुर्दही बाजार बक्कास में दबिश देकर शिवम सिंह चौहान (उम्र लगभग 31 वर्ष) को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार UP32 QY 1854 को भी कब्जे में लेकर मुकदमे में दाखिल कर दिया है।

पूछताछ में किया कबूल

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि घटना वाले दिन वह स्वयं कार चला रहा था। होली के दौरान तेज गति और गलत दिशा में वाहन चलाते समय सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे के बाद वह कार को मौके के किनारे छोड़कर वहां से भाग गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments