ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️
लखनऊ। Lucknow के मायापुरम, Alamnagar क्षेत्र के निवासी विजय गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता इन दिनों अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा की भावना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनती नजर आ रही है।
बताया जाता है कि बबलू गुप्ता अपने आसपास के लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। दिन हो या रात, किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए वे तुरंत तैयार हो जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वे समय-समय पर सामाजिक कार्यों का आयोजन कराते रहते हैं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करते हैं।
व्यवसाय के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वे G.K. Honda Showroom और G.K. Fitness Zone के संचालक हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी उनके प्रयास सराहनीय माने जा रहे हैं।
साथ ही बुद्धेश्वर टाउनशिप के मुखिया के रूप में भी वे क्षेत्रीय विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि बबलू गुप्ता का जनसंपर्क मजबूत है और वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े दिखाई देते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि ऐसे लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है। फिलहाल विजय गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता सामाजिक कार्यों और जनसेवा में लगातार सक्रिय बने हुए हैं।
0 Comments