ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
Balrampur। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सदस्य विधान परिषद Saket Mishra ने जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के साथ जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का जायजा लेते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं और उपकरणों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में संचालित एसएनसीयू यूनिट (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई), अल्ट्रासाउंड कक्ष, पोस्ट पार्टम वार्ड तथा मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाए गए रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर Vipin Kumar Jain और सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्रा ने चिकित्सालय प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी सेवाएं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ए.के. शुक्ला, सीएमएस डॉ. सुमन दत्त गौतम, डॉ. सारिका साहू तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश वर्मा सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments