ब्यूरो रिपोर्ट: पप्पू कुमार चौहान, सीतापुर ✍️
Sakran। कस्बा सकरन में ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री सतचंडी महायज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जल कलश शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई।
दोपहर लगभग दो बजे मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और जयकारों के बीच शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण किए भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए। यह शोभा यात्रा मंदिर से निकलकर Bholwa Baba Temple, Bhuiyan Mata Temple तथा Sheetla Mata Temple होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरकर प्यारपुर लालूपुरवा गांव के दक्षिण स्थित त्यागी जी महाराज की कुटी के पास पहुंची।
यहां स्थित Kiwani River से श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि-विधान के साथ जल भरकर कलशों में स्थापित किया। इसके बाद शोभा यात्रा पुनः मंदिर परिसर के लिए रवाना हुई और शाम लगभग चार बजे मंदिर पहुंची।
मंदिर परिसर में आचार्य पंडित जितेंद्र शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना कराकर कलशों को यज्ञशाला में स्थापित कराया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में पंडित मुकेश अवस्थी, संतोष बाजपेई, मुख्य यजमान अवधेश मिश्रा, श्री रामचंद्र जी ट्रस्ट यज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह चौहान, अरुण तिवारी, गौरव गुप्ता, राहुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments