स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में अपराध रोकथाम, वांछित अपराधियों/वारंटियों की तलाश एवं अवैध शस्त्र/मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस के अनुसार 02 मार्च 2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मगनेश पुत्र जयपाल सिंह (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी ग्राम खिरियामाल थाना तिलहर, को ग्राम खिरियामाल के बाहर स्थित सरकारी पानी पम्प के पास से समय 16:17 बजे हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना तिलहर में मु.अ.सं. 100/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
मगनेश पुत्र जयपाल सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम खिरियामाल, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:
ग्राम खिरियामाल के बाहर सरकारी पानी पम्प के पास, दिनांक 02.03.2026, समय 16:17 बजे।
बरामदगी:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मोहित कुमार
हेड कांस्टेबल 168 भारतमणि
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments