स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर स्थित मुमुक्षु शिक्षा संकुल में मुमुक्षु महोत्सव के सफल समापन के उपरांत 3 मार्च को मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा।
संकुल की सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जन्मदिन को गरिमामय ढंग से मनाया। प्रातःकाल से ही परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव का माहौल दृष्टिगोचर हुआ। शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर स्वामी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ अर्पित कीं।
प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद तथा उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। वक्ताओं ने जनपद शाहजहाँपुर के शैक्षिक उन्नयन हेतु उनके समर्पण और योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उनके संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संस्था ने निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं।
जन-जन के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों की स्थापना तथा सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। जन्मदिवस के अवसर पर संपूर्ण शिक्षा संकुल परिवार ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. अमीर सिंह यादव, डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. रामनिवास गुप्ता, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. कविता भटनागर सहित सभी शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments