Breaking News

खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसी पिकअप, दो युवक घायल

 

ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️

Bahraich। जनपद के Payagpur क्षेत्र में गोंडा–बहराइच मार्ग पर स्थित शिवदहा मोड़ के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप खड़ी रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक समेत दो युवक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवदहा मोड़ के पास सड़क किनारे एक रोडवेज बस खड़ी थी, तभी तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर बस के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में बस और पिकअप दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 🚨

Post a Comment

0 Comments