ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
Sitapur। जनपद के Sakran क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गठिया कला में तालाब की जमीन पर बने पंचायत भवन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछली प्रधानी के दौरान लाखों रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण तालाब की भूमि पर करा दिया गया। उनका कहना है कि जब प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है, तो फिर तालाब की जमीन पर बने इस पंचायत भवन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
ग्रामीण अंशु, दिनेश, कल्लू, विमलेश, विनीत, कौशल, सुमन और प्रीति सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत में अन्य स्थानों पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद पंचायत भवन का निर्माण तालाब की जमीन पर कराया गया, जो नियमों के विरुद्ध है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि निर्माण अवैध पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंचायत भवन को ध्वस्त कराया जाए, ताकि सरकारी जमीनों के संरक्षण के साथ ग्रामीणों को न्याय मिल सके।
0 Comments