स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस पर “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विकास भवन सभागार में संगोष्ठी से हुई, जहां शहीदों को नमन करते हुए उनके जीवन, विचारों और देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने हाथों में शहीदों की तस्वीरें लेकर “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारों के साथ खिरनी बाग स्थित शहीद स्तंभ तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में युवाओं, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना है। जिला क्रीड़ाधिकारी एस.पी. बमनिया ने कहा कि शहीद दिवस युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
युवा कल्याण अधिकारी एन.के. सिंह ने कहा कि “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी” केवल नारा नहीं, बल्कि हर युवा का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. विनय सक्सेना, मुकेश परिहार, अजयपाल वर्मा, शकील, मुजाहिद, सोनम सचान, इरफान, शैलेन्द्र सिंह, रुद्र प्रताप, अनिकेत गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, आकाश वर्मा, इंद्रजीत लोधी, अधीर त्रिपाठी, नेहा कश्यप, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, शगुन सक्सेना, देवेश कुमार, हिमांशु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments