स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रंगों के पावन पर्व ‘होली’ के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि परस्पर प्रेम, सम्मान, सौहार्द और सहयोग का प्रतीक है, जो समाज में एकता और आत्मीयता को सुदृढ़ करता है।
मंत्री ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर एवं नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि होली पर्व के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में होली व्यापक स्तर पर मनाई जाती है, जहां विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ऐसे में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
श्री खन्ना ने आमजन से अपील की कि इस पावन पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सामाजिक समरसता और आत्मीयता के साथ होली मनाने का संदेश दिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments