आनंद राजपूत, ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना काकोरी क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर में होलिका दहन पर्व ग्रामीणों ने मिलकर उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
पर्व के अवसर पर गांव के लोग निर्धारित स्थल पर एकत्र हुए, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सामूहिक रूप से संपन्न किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया।
होलिका दहन के अवसर पर ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, एकता और समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments