ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ
राजधानी लखनऊ में संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना आलमबाग पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के अंतर्गत आलमबाग इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से क्षेत्र में कार्य करती नजर आई।
इसी क्रम में महिला उपनिरीक्षक ज्योति यादव ने अपनी टीम के साथ मवैया चौकी क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी के समय कैसे सतर्क रहना चाहिए और तुरंत सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों को डायल 112, 1090, 1098, 181 एवं 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है, जिससे वे किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत सही कदम उठा सकें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments