स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर:
जनपद में आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को कुर्रिया कलां स्थित दुर्गा माता मंदिर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (ई) एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने भीड़-प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे। भीड़भाड़ की स्थिति में सुचारु आवागमन एवं यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन के साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और सख्त इंतजामों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments