रिहैब सेंटर में बच्चों संग मनाई छोटी होली, गुझिया–चिप्स बांटकर दी खुशियां

 

ब्यूरो रिपोर्ट राज बहादुर लखनऊ ✍️

लखनऊ। छोटी होली के पावन अवसर पर आलमनगर समाज सेवा समिति ने सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए रिहैब सेंटर में रह रहे अनाथ बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों को गुझिया, चिप्स, पापड़ सहित विभिन्न खाद्य सामग्री वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ गुलाल और अबीर लगाकर होली खेली। रंगों और मिठाइयों के बीच बच्चों की खुशी ने पूरे वातावरण को भावुक और आनंदमय बना दिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।

इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष सरिता सिंह, सचिव आराधना सिंह, संरक्षक ज्योति साहू एवं इशिता साहू, योगा टीचर बुद्धेश्वर, संगीता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव तथा रिहैब सेंटर की शिक्षिका रागिनी पांडे मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन समिति की संस्थापक निधि श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।

समिति द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के जीवन में खुशियां लाना है।

Previous Post Next Post