पॉक्सो व बीएनएस मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सिंधौली पुलिस की कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

जनपद शाहजहाँपुर के थाना सिंधौली पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सिंधौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना सिंधौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2026, धारा 69 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त रूपेश पुत्र नरवीर (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी ग्राम ददिउरा थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर को 02 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर उसके निवास स्थान से समय लगभग 12:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण

  • रूपेश पुत्र नरवीर, उम्र लगभग 19 वर्ष
  • निवासी ग्राम ददिउरा, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 91/2026
  • धारा 69 बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट
  • थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर

गिरफ्तारी टीम

  • उपनिरीक्षक निमेश कुमार
  • कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार

पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है।

Previous Post Next Post