स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 23 मार्च।
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत तिलहर तहसील मुख्यालय पर तहसील दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति स्टॉल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ स्टॉल का अवलोकन किया गया और उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में तिलहर सर्किल के सभी थानों द्वारा यह स्टॉल लगाया गया, जहां तहसील दिवस में आने वाली महिलाओं को व्यवस्थित रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई।
स्टॉल के माध्यम से महिला हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181, 1098, 1076 एवं 108 की जानकारी दी गई और इनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
इसके साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments