Breaking News

दुराचार के प्रयास व मारपीट का आरोप, पीड़िता ने पारा थाने में दी तहरीर

 

ब्यूरो रिपोर्ट राहुल कुमार लखनऊ ✍️

लखनऊ। Lucknow के Para थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरोसा की रहने वाली एक युवती ने दुराचार के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता काजल पुत्री मुनेश्वर के अनुसार 7 मार्च 2026 को वह घर के सामने बने बाथरूम की ओर जा रही थी। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे विष्णु पुत्र राम शंकर ने तमंचा लगाकर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया।

पीड़िता के शोर मचाने पर परिवार के लोग बाहर आ गए। आरोप है कि इसके बाद विष्णु के परिवार के अनीस, मनीस, बच्चू लाल, सौरभ, रामचन्द्र सहित कुछ अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और कुल्हाड़ी, डंडे व पत्थरों से हमला कर दिया।

इस हमले में पीड़िता के परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें उसके पिता और चाचा को भी गंभीर चोटें आने की बात कही गई है।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी विष्णु पहले भी इस तरह की घटनाएं कर चुका है और पूर्व में थाने में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन विपक्षी पक्ष द्वारा दबाव बनाकर प्रार्थना पत्र वापस लेने के लिए धमकाया जाता रहा है।

पीड़िता ने थाना पारा पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपने परिवार के साथ भयमुक्त होकर रह सके।

Post a Comment

0 Comments