स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 23 मार्च 2026।
कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस एवं परिवहन विभाग को दिए। साथ ही एनएच 730C पर चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों पर रंबल स्ट्रिप एवं स्पीड टेबल बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने तथा मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त एनएचआई के प्रतिनिधि को अठसालिया फाटक पर सर्विस लेन के चौड़ीकरण, चांदपुर में पुलिया निर्माण तथा नैनीताल ढाबा के पास बॉक्स कलवर्ट निर्माण जैसे लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments