ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर एवं मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने हरैया चौराहे से मंदिर परिसर तक पैदल भ्रमण करते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित कूड़ा उठान, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता तथा शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखें। साथ ही, भीड़ प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग को प्रभावी रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र एवं मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण प्रभावी ढंग से किया जाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments