घर में घुसकर चोरी के बाद बाइक लेकर फरार अभियुक्त गिरफ्तार, महानगर पुलिस को बड़ी सफलता

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

Lucknow। Mahanagar थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में घुसकर मोबाइल और गाड़ी की चाबी चोरी करने के बाद बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हुए अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी Akhilesh Mishra के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज पेपरमिल Alok Kumar ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और जेल भेज दिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल, गाड़ी की चाबी और बाइक भी बरामद कर ली है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।

Previous Post Next Post