स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जनपद के निगोही थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। आरोप है कि लकड़ी माफियाओं द्वारा बिना परमिट बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही अवैध कटान से क्षेत्र में प्रदूषण और तापमान में वृद्धि जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वन विभाग की निष्क्रियता अथवा मिलीभगत के कारण लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
लोगों ने जिला वन अधिकारी (DFO) से तत्काल संज्ञान लेते हुए अवैध कटान पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हरे पेड़ों की कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और अवैध कटान पर किस प्रकार अंकुश लगाया जाता है।
0 Comments