Breaking News

नाबालिग से छेड़छाड़ व धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर।

थाना कोतवाली पुलिस टीम ने नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 फरवरी 2026 को वादी द्वारा थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि विनय उर्फ सचित निवासी रोशनगंज ने वादी की 16 वर्षीय पुत्री एवं उसकी 15 वर्षीय सहेली के साथ छेड़छाड़ की, उन्हें बदनीयती से पकड़कर अभद्र व्यवहार किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, शिकायत करने पर अभियुक्त अपने भाई के साथ पीड़िता के घर पहुंचकर गाली-गलौज व धमकी देने लगा।

इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 59/2026 धारा 74/352/351(3)/78 बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त विनय उर्फ सचित पुत्र सुशील (उम्र लगभग 23 वर्ष) को दिनांक 19 मार्च 2026 को समय करीब 12:30 बजे बास मंडी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विशेष कुमार एवं कांस्टेबल रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments