स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर | 28 मार्च 2026
नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आर.के. आजाद ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवा वर्ग नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे, तो देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, एनएसएस अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नशा धीरे-धीरे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को समाप्त कर देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं।
गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. नीलू कुमार, डॉ. दुर्ग विजय, डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. चंदन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
लखनऊ
0 Comments