जीआरपी शाहजहाँपुर की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

जीआरपी शाहजहाँपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जीआरपी शाहजहाँपुर पुलिस टीम ने 02 मार्च 2026 को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के आदेश, डीआईजी रेलवे तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषिकेश यादव के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सावन मिश्रा (19 वर्ष) निवासी मोहल्ला खिरनीबाग थाना सदर बाजार, तथा मोहम्मद सुहेल (21 वर्ष) निवासी मोहल्ला हाथीथान थाना सदर बाजार शामिल हैं। दोनों को मालगोदाम रोड स्थित मजार के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (ग्रे-ब्लैक रंग) बरामद की गई, जो थाना जीआरपी शाहजहाँपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 0003/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित है।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त रेलवे स्टेशन परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। टीम द्वारा की गई पूछताछ में इस तरह की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार शुक्ला के साथ कांस्टेबल आदेश कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह एवं अनुज कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Previous Post Next Post