स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
साइबर हेल्प डेस्क थाना मिर्जापुर द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि वापस कराई गई।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के निर्देशानुसार साइबर अपराध में ‘गोल्डन ऑवर’ की महत्ता को ध्यान में रखते हुए की गई। साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर राजेश द्विवेदी के निर्देशन में यह सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पवनीश कुमार निवासी ग्राम काकर कठा थाना मिर्जापुर द्वारा 26 फरवरी 2026 को साइबर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी।
साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मामले की गहन जांच की और समय रहते कार्रवाई करते हुए पीड़ित की 1000 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई।
इस अभियान में उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार एवं महिला आरक्षी अपर्णा कौशिक की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments