स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। जीआरपी थाना शाहजहांपुर द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल एक खतरनाक वीडियो के मामले में कार्रवाई करते हुए स्केटिंग कर बंद रेलवे क्रॉसिंग पार करने वाले किशोर को चिन्हित कर उसके अभिभावक को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी गई।
जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक किशोर बंद रेलवे क्रॉसिंग को स्केटिंग करते हुए पार करता नजर आ रहा था। यह कृत्य न केवल उसकी जान के लिए खतरनाक था, बल्कि इससे रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, राजकीय रेलवे पुलिस उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी रेलवे द्वितीय अनुभाग लखनऊ श्री हृषिकेश यादव के निर्देशन में युवक की तलाश की गई। जांच में किशोर की पहचान नितिन (काल्पनिक नाम), उम्र 16 वर्ष, निवासी शाहजहांपुर के रूप में हुई, जो इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष का छात्र है।
जीआरपी ने किशोर के पिता को थाने बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी और भविष्य में इस प्रकार के खतरनाक कृत्य न दोहराने की सख्त चेतावनी दी। पिता ने भी आश्वासन दिया कि उनका पुत्र आगे ऐसी हरकत नहीं करेगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रेलवे ट्रैक और क्रॉसिंग के आसपास इस प्रकार के जोखिम भरे स्टंट न करें, क्योंकि इससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments