स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में शुक्रवार को साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल की अनुशासनात्मक व्यवस्था, वर्दी की साज-सज्जा, टर्न-आउट और शारीरिक दक्षता का बारीकी से परीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। परेड के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया और सभी कर्मियों को नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बैरकों में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जबकि पुलिस मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया। साथ ही पीआरवी वाहनों और उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने आर्दली रूम का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों और रजिस्टरों की जांच की। इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी का संदेश:
“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म के साथ सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।”
शाहजहाँपुर पुलिस – जनता की सुरक्षा, शांति और सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments