ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
Lucknow। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के Ghazipur Police Station Lucknow क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गहना चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए चार पीली धातु के कंगन बरामद किए हैं, जबकि मामले में शामिल एक महिला अभियुक्ता अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार वादी श्याम चन्द्र अवस्थी निवासी मानस विहार, सर्वोदयनगर ने 10 मार्च 2026 को प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी थी कि उनके घर से चार सोने के कंगन, दो सोने की झुमकी और एक सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर 11 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने हर्षित यादव (19 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र यादव को बंधा रोड पर कुकरैल नाले के पास गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मूल रूप से Gonda जनपद का रहने वाला है और वर्तमान में लखनऊ में किराये के मकान में रह रहा था।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने परिचित सृष्टी दुबे उर्फ वैश्नवी दुबे के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। सृष्टी दुबे वादी के घर के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आती-जाती थी और उसे घर में रखे सोने के आभूषणों की जानकारी थी। योजना के तहत सृष्टी दुबे ने घर से आभूषण चोरी कर हर्षित यादव को दे दिए।
अभियुक्त ने बताया कि चोरी किए गए सामान में से चार कंगन और एक मंगलसूत्र उसने अपने पास रख लिया था, जबकि दो सोने की झुमकी सृष्टी दुबे ने अपने पास रख ली थी। उसने मंगलसूत्र को राह चलते एक व्यक्ति को सस्ते दाम में बेच दिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के चार कंगन बरामद कर लिए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। फरार अभियुक्ता सृष्टी दुबे की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक प्रभात बालियान, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सनी कुमार सोनकर और कांस्टेबल अजय कुमार तोमर शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments