Breaking News

खुदागंज थाना परिसर में मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। जनपद के थाना खुदागंज परिसर में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

➡️ कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

➡️ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है, जैसे—

  • 112 (आपातकालीन पुलिस सहायता)
  • 1090 (महिला हेल्पलाइन)
  • 181 (महिला सहायता)
  • 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
  • 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन)
  • 102/108 (एम्बुलेंस सेवा)
  • 101 (अग्निशमन सेवा)

➡️ अधिकारियों ने महिलाओं को यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” का संदेश देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनने के लिए प्रेरित किया गया।

➡️ थाना खुदागंज पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।

Post a Comment

0 Comments