स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 23 मार्च।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि लाइसेंस जारी होने के लगभग तीन माह बाद भी उन्हें पीओएस मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे व्यापार संचालन में भारी परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि बिना मशीन के खरीद-बिक्री संभव नहीं हो पा रही है, जबकि गोदाम और दुकानों का किराया लगातार व्यर्थ खर्च हो रहा है।
संगठन के जिला अध्यक्ष वी.पी. सिंह (गोल्डी) ने कहा कि यदि व्यापारियों को समय पर मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे उच्च स्तर पर शिकायत करने के लिए बाध्य होंगे।
इस पर जिला कृषि अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मार्च माह के भीतर सभी व्यापारियों को पीओएस मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे वे अपना व्यापार सुचारू रूप से कर सकें।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अंकुर गांधी, महानगर महामंत्री श्याममोहन मिश्रा, चमन तिवारी, आर.के. श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, रजत बत्रा, मो. वाजिद, संदीप वर्मा, सुनील मल्होत्रा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments