पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 23.04.2026 को थाना तिलहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/3(5)/109(1) बीएनएस से संबंधित नामित वांछित 05 अभियुक्तगण—
तथा मु0अ0सं0 186/2026 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/333/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस से संबंधित 04 वांछित अभियुक्तगण—
सभी निवासी ग्राम सुरौना अजमतपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर खास की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से घेराबंदी कर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
थाना तिलहर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments