आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना सदर बाजार पुलिस एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा संबंधित पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, उपद्रव या कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या पर पुलिस तत्परता के साथ कार्रवाई करेगी।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments